बर्बादी कम करें गलत Storage, Raw और Cooked Food का गलत रख-रखाव, Temperature की अनदेखी - खाना खराब होता है, फेंकना पड़ता है और पैसा भी जाता है।
मुनाफ़ा बढ़ाएँ बेहतर तरीके से चलने वाला Kitchen - कम गलतियाँ, कम Spoilage और बेहतर Customer Experience देता है।
रिस्क से बचें एक Food Safety की गलती - Customer Complaint, Food Poisoning, FSSAI Action या Reputation को बड़ा नुकसान दे सकती है।
Kitchen छोटी हो यब बड़ी - Food Safety सबके लिए जरूरी है। Hotel हो, Restaurant हो, Catering Kitchen हो यब कोई सामुदायिक रसोई - जहाँ दसूरों के लिए खाना बनता है, वहां Safe Food की जिम्मेदारी भी होती है।
हम नहीं चाहते कि Kitchen Staff को Food Safety याद करनी पड़े। हम चाहते हैं कि काम करते समय Food Safety अपने-आप उनकी सोच कब हिस्सा बन जाए।
देश भर में हाल ही के FSSAI निरीक्षणों में अच्छी तरह चल रहे Restaurant / Hotel में भी बार-बार ये Basic Problems पाए गए हैं।
समस्या नियमों की जानकारी की नही है। समस्या है - इन नियमों का हर दिन हमारे Kitchen में सही तरीके से पालन कैसे हो।
सिर्फ जानकारी होना काफी नहीं है, जब तक वह हर दिन की Kitchen Habit न बन जाए।
इसलिए, हम मिलकर काम करेंगे ताकि जानकारी को समझ, अभ्यास और आदत में बदलें - हर मौके पर, हर दिन - अपनी Kitchen में।
काम करते समय हम वही बातें याद रखते हैं, जो दिमाग में आसानी से बैठ जाती हैं।
इसलिए Food Safety के बस 5 सवाल - जो हर Kitchen Staff के दिमाग में बैठ जाएं।
पाँच सवाल । पाँच उंगलियाँ। एक Safe Kitchen की सोच ।
5 सवाल दिमाग में बैठ जाएं .. तो Food Safety रोज़ के काम की आदत बन जाए।
ये 5 सवाल पूछने हैं - लेकिन कब ?
अपने Kitchen के हर महत्वपूर्ण मौके पर।हर Kitchen का काम अलग होता हैं। इसलिए मौके भी अलग हो सकते हैं।
बड़े Hotel Kitchen में - 7 मौके हो सकते हैं
एक ही सोच - हर मौके पर 5 सवाल - Safe Kitchen हर रोज़ ।
हर दिन हम अपना काम करते हैं... लेकिन कुछ बातें रोज़ दिखाई नहीं देतीं।
इसलिए साल भर में 6 अलग मौकों पर हमें Kitchen को गहराई से देखना और समझना है!
रोज़ के काम के लिए - 5 सवाल ! जो रोज़ दिखाई नहीं देता उसके लिए साल भर में 6 अलग मौके !
दोनों मिलकर बनाते हैं- SAFE KITCHEN, EVERY DAY.
रोज़ का ध्यान और समय-समय पर समीक्षा जरूरी है, लेकिन इतना ही काफी नहीं..
FSSAI कुछ ऐसे महत्वपूर्ण विषय भी देख सकता है, जो अक्सर हमारी नज़र से छूटजाते हैं।
नीचे कुछ उदाहरण दिए गए हैं, जो अक्सर नियमित काम में छूट जाते हैं, लेकिन FSSAI निरीक्षण में पूछे या देखे जा सकते हैं।
FSSAI निरीक्षण में सवाल सिर्फ खाने के बारे में नहीं होते, पूरी व्यवस्थाओं के बारे में होते हैं।
इसलिए Management का नियमित समीक्षा करना ज़रूरी है - ताकि कोई कमी न रह जाए।
हर व्यक्ति की भूमिका अलग, इसलिए प्रशिक्षण भी उसी के अनुसार ।
हम सभी को सब कुछ नहीं सिखाते ! हर व्यक्ति के काम, जिम्मेदारी और ज़रूरत के अनुसार ही प्रशिक्षण तैयार किया जाता है
समझते हैं आपकी स्थिति, फिर साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं!
हर व्यक्ति की प्रगति - यही बनाता है सुरक्षित रसोई, हर दिन !
